 |
बिसाती आ रहा है.......अबकी बड़े दिन बाद दिखे बंधु ! |
 |
ठहरो 'यार'..... |
 |
2006 में हिट हुई फिल्म 'फना' के नाम की टिकुली भी है....एक टिकली के पत्ते पर नाम लिखा है - 'हमार निरहु' |
 |
'बाकस' तो दुई-दुई लिये हो 'आर'..... |
 |
इतना हेयर-पिन ?
|
 |
नथुनी, बाला, पिन..... |
 |
तनिक ठाड़ रहो तो....एक ठो फोटू हेंचना है....... |
 |
चलो बाय- बाय..... |
नवंबर 2006 में ली गई मेरे गाँव के बिसाती की तस्वीरें। इनके पास महिलाओं से सम्बन्धित सेन्हुर, टिकुली, आलता, काजल,लाली,पावडर अगड़म-बगड़म तमाम टीम-टाम जो महिलाओं से सम्बन्धित होते हैं वे ही मिलते हैं।
इनके 'बाकस' में बच्चों के लिये कुछ खिलौने भी होते हैं क्योंकि जब महिलायें इनसे सामान खरीद रही होती हैं तो छोटे बच्चों का करीब होना लाजिमी है। ऐसे में बिसाती उनके लिये भी कुछ न कुछ लिये रहता है। बिसाती से सम्बन्धित कई लोकगीत भी हैं जिनमें परदेश में रहने वाले पति से पत्नी फरियाद करती है कि उसके पास बिसाती को देने के लिये पैसे भी नहीं हैं, कुछ कमा कर भेजो।
बदलते समय में अब बिसाती कम होने लगे हैं। महिलायें अब बाजार में खरीददारी के लिये घर से निकलने लगी हैं। बाजार उन्हें विवधताओं से भरे गार्नियर और लैक्मे प्रॉडक्ट उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में गाँव-गाँव घूम कर केवल महिलाओं के लिये उपयोगी वस्तुओं की बिक्री करने वाले बिसाती आने वाले समय में लुप्त हो जांय तो कोई आश्चर्य नहीं।