Monday, June 27, 2011

आग-आंच

Photo : Satish Pancham

Note -  मेरे पुराने स्टॉक की एक देशज तस्वीर, इन तस्वीरों में कबीर, रहीम आदि के विचारों को सुसज्जित करके मैंने अपने पोर्टल पर पांच-छह साल पहले  पेश किया था।

पेश है उसी चित्र-शृंखला.....  'सुजान बटोही' का पुराना चित्र।


Tuesday, June 14, 2011

मुंबईया मानसून......





























मुंबई के फुटपाथ पर जमी गृहस्थी, घिरते बादल और झमाझम........

Wednesday, June 8, 2011

ये बेफिक्री का आलम.......

       करीब पांच-छह साल पहले खेंची गई यह तस्वीर तब की है जब मध्य प्रदेश के किसी स्टेशन से गुजर रहा था। उस स्टेशन का नाम तो याद नहीं लेकिन ट्रेन कुछ मिनटों के लिये उस स्टेशन पर रूकी थी, कि तभी इन 'दो सज्जनों' पर नज़र पड़ी जो अपने दोनों बोरे पीछे प्लेटफार्म पर रख  बड़ी ही  बेफिक्री से  नीचे पटरी की ओर पैर लटकाये प्लेटफार्म पर बतिया रहे थे।

   इनकी बेफिक्री देख, इनके फुरसत वाले क्षणों को देख थोड़ा सा कौतुहल हुआ। संभवत:  इनके कम्पेरिज़न में ही मुंबई की भागदौड़  के बारे में कहा गया होगा - यहाँ तो 'मरने तक की' फुरसत नहीं है।

 और इन्हें देखो.......फुरसत ही फुरसत  :)

 - सतीश पंचम 

Saturday, June 4, 2011

'हसरती बैनर' और 'शुभ-फ़हमी'

India Against Corruption?

Huh.....

Who Cares ?

First,  Take a  शुभकामना मेरे दोस्त :)

       अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के वक्त जगह जगह ढेर सारे बैनर बड़ी हसरतों से लगाये गये थे.....India Against Corruption, Second Freedom struggle, India Awakened....bla bla bla.
 दिन बीते और उन बैनरों पर फिर से लद गये वही पुराने कोफ्त बढ़ाते हार्दिक शुभकामना वाले संदेसे।

      बाबा रामदेव को लेकर दिग्विजय सिंह ऐसे ही हवा में नहीं बोल रहे हैं फूँ...फाँ.... उस शख्स को पता है कि चाहे बाबा रामदेव हों या अन्ना हजारे...... दो चार महीनों   में ही  सभी की परिणति इस India Against corruption वाले  'हसरती बैनर' सरीखी होनी है..... नेता  जमात पहले की तरह ही पुराने वाले बैनरों के उपर ही अपने को स्थापित करेंगे...... 'हार्दिक शुभ-कामनाएँ' निर्बाध रूप से बांटते रहेंगे और जनता ऐंवे ही करप्शन मिटने की 'शुभ-फ़हमी' पाले रहेगी।

 - सतीश पंचम